Friday, July 24, 2026
HomeTechnologyएमडीडीए मास्टर प्लान 2041 को हिंदी में प्रकाशित करने की उठी मांग,...

एमडीडीए मास्टर प्लान 2041 को हिंदी में प्रकाशित करने की उठी मांग, संयुक्त नागरिक संगठन ने लिखा पत्र

देहरादून, एमडीडीए के मास्टर प्लान 2041 का हिंदी में अनुवाद कराकर इसके मुख्य विवरण प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रकाशित कर दून वासियों से सुझाव लिए जाने का अनुरोध करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन की ओर से सचिव आवास,एम डीडीए, जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र। इनमें कहा गया है की मास्टर प्लान 2041 विदेशी भाषा अंग्रेजी में प्रिंट किया गया है और समाचार पत्रों में इस संबंध में जनसुनवाई हेतु समाचार भी प्रकाशित कराए गए हैं।यह दुखद स्थिति है कि 200 वर्षों तक देश को गुलाम बनाने वाले ब्रिटिश राज की अंग्रेजी भाषा को आजादी के बाद भी प्रोत्साहन दिया जाय।
देश की राजभाषा हिंदी है और अधिकांश दूनवासी मातृभाषा हिंदी में सुझाव देकर गौरान्वित होंगे। संगठन सचिव सुशील त्यागी का कहना है की हमने विगत वर्ष भी प्राधिकरण अधिकारियों से मास्टर प्लान 2041 को हिंदी में प्रकाशित करने का अनुरोध किया था।
मास्टर प्लान को तत्काल हिंदी भाषा में प्रकाशित कराने और इसको विज्ञापनों के माध्यम से समाचार पत्रों आदि में प्रकाशित कराने के औचित्य पर स्पष्ट करते हुए बताया गया की का आम नागरिक प्राधिकरण की योजनाओं को पढ़कर भावी जनसुनवाई में अपने सुझाव हिंदी में सार्थक ढंग से तभी रख सकेंगे जब इनकी ही भाषा में इनको योजनाओं का पूरा ब्यौरा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments