Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowदेहरादून : गीताराम जायसवाल बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

देहरादून : गीताराम जायसवाल बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव

देहरादून, उत्तराखंड़ में कांग्रेस अब संगठन विस्तार कर अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई, अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल को भी पार्टी ने अहम् जिम्मेदारी सौंपी है,पार्टी ने उन्हे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाया है | अपनी नियुक्ति पर गीताराम जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया |

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये जायसवाल ने कहा मेरी कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा मेहनत एवं समाज को देखते मुझे जो जिम्मेदारी मिली मैं उसका सकारात्मक निर्वहन करूंगा और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा | श्री जायसवाल पत्रकारिता प्रिंट मीडिया से डिप्लोमा प्राप्त हैं और पिछले 20 वर्षों लगातार काँग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं,

वे 1998 से 2003 तक नशा विरोधी मंच हरिद्वार का जिलाध्यक्ष भी रहे, वर्ष 2005 में निर्विरोध पंचायत सदस्य, 2006 में कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी संघर्ष मोर्चे के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और 2007 को मुख्य प्रवक्ता युवा कांग्रेस महानगर देहरादून, मार्च 2009 में उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस महानगर देहरादून नियुक्त किया गया | उन्हें श्रम विभाग जिला कांग्रेस में मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया | अनुसूचित जाति जन जाति विभाग महानगर उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव और 2011 में यूथ कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया इसके साथ ही वर्ष 2015 में उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद देहरादून में जिला मुख्य प्रवक्ता,2019 में महासचिव/प्रवक्ता गढ़वाल मंडल किसान कांग्रेस उत्तराखंड और 2021 को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जन जाति विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश उत्तराखंड नियुक्त किया गया | वर्तमान समय श्री गीताराम मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम विभाग उत्तराखंड के पद सार्थक कार्यो के साथ निभा रहे हैं |
अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश महासचिव संजय कुमार उपाध्याय मकान लाल बेसरियाल टिहरी जिला अध्यक्ष कवीन्द्र आंनद, रोशनी जन सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर की, कृष्णा चौहान, जोशना रावत, निम्मि सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, लेखराज, दिनेश कुमार, संगीता सैनी, विवेक कुमार पेंगोवल, अमित धीमान, डॉ. अरविंद चौधरी, गुड्डी चौधरी, पूनम देवी आदि लोगों फोन पर बधाई देते हुए खुशी मनाई |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments