Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandराजपुर थाना क्षेत्र के पेइंग गेस्ट हाउस से मिला महिला का सड़ा...

राजपुर थाना क्षेत्र के पेइंग गेस्ट हाउस से मिला महिला का सड़ा गला शव, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून, जनपद के एक पेइंग गेस्ट हाऊस में शव मिलने से हड़कंप मच गया, मिली जानकारी के मुताबिक दून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित पेइंग गेस्ट हाउस के बेड में तीन महीने तक महिला का शव सड़ता रहा। लेकिन बीती बुधवार की रात हाल में बदबू आने पर करीब एक बजे कमरे का ताला तोड़कर बेड खोला गया। इस दौरान बेंड के अंदर कंबल में लिपटा महिला का सड़ा गला शव मिला। पुलिस गेस्ट हाउस पहुँच जांच में जुट गयी |

थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह के अनुसार कपूर गेस्ट हाउस में रीफैन बीवी उम्र करीब तीस वर्ष निवासी मातपारा, कटुवा, बर्धमान पश्चिम बंगाल अपने पति अजरुल लश्कर निवासी भगवान खाली, पश्चिम बंगाल के साथ रहती थी। 18 फरवरी को अजरुल लश्कर गेस्ट हाउस में अपने कमरे का ताला लगाकर पश्चिम बंगाल चला गया। कहा कि उसकी पत्नी पहले चली गई थी। कहकर गया कि वह कुछ दिन में लौट आएगा। जनवरी से अब तक वह वापस नहीं लौटा और बीते दो महीने का किराया भी नहीं चुकाया। बुधवार शाम को तेज हवा चली तो कमरे की बदबू गेस्ट हाउस में फैल गई। रात करीब एक बजे कमरे का ताला तोड़ा गया। अंदर देखा तो बेड के बॉक्स में कंबल से लिपटा रीफैन का शव सड़ रहा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। हत्या को लेकर महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि महिला मसूरी स्थित किसी स्पा सेंटर में काम करती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments