Thursday, May 2, 2024
HomeNationalखौफनाक : दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग लडक़ी के मुंह में...

खौफनाक : दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग लडक़ी के मुंह में डाला तेजाब, फिर काट दिया गला

अमरावती । आंध्र प्रदेश में दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग लडक़ी के मुंह में तेजाब डाल दिया और उसका गला काट दिया। चौंकाने वाली घटना सोमवार की रात एसपीएसआर नेल्लोर जिले के एक गांव में हुई। बताया जा रहा है कि नौवीं क्लास की 14 वर्षीय छात्रा अपने घर में अकेली थी। उस वक्त आरोपी उसके घर में घुस गया। खुद को बचाने के लिए पीडि़ता वॉशरूम की ओर भागी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
युवक ने दरवाजा तोड़ा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीडि़ता ने जब इसका विरोध किया, उसने उस पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया। जब लडक़ी ने शोर मचाने की कोशिश की तो हमलावर ने चाकू से उसका गला काट दिया और फरार हो गया। जब पड़ोसियों ने लडक़ी को खून से लथपथ देखा तो उन्होंने उसके माता-पिता को सूचना दी, जो किसी काम से बाहर गए हुए थे।
पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी नागराजू को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीडि़ता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अन्य लोगों ने आरोपी की मदद की होगी। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments