कोरोना जांच : 13 हजार पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, 50 पुलिसकर्मी मिले संक्रमित

0
574

देहरादून, राज्य में तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।

केन्द्र सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।

गौरतलब हो कि राष्ट्रपति के हरिद्वार दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। अब तक कुल 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। चार महीने के बाद बुधवार को एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

उत्तराखंड़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र : अधिसूचना जारी, देहरादून में 9 और 10 दिसंबर को होगा सत्र

देहरादून, उत्तराखंड में विधानसभा शीतकालीन सत्र आहुत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब सत्र को लेकर असमंजस की स्थिति दूर हो गई है। देहरादून में 9 और 10 दिसंबर को शीतकालीन सत्र आहुत किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा सभी विधायकों को भी सत्र आहुत होने के बारे में सूचना भेज दी गई है।

विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने दो दिवसीय शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी की है। 9 और 10 दिसंबर को सत्र में सरकार की ओर से विधेयक और अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम सत्र होगा।Uttarakhand Assembly Winter Session 2021 Held In Dehradun On 9 And 10  December Notification Issued - उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: अधिसूचना  जारी, देहरादून में 9-10 दिसंबर को होगा ...
पहले सरकार ने कैबिनेट में शीतकालीन सत्र गैरसैंण में कराने का फैसला लिया था। जिसे बाद में वापस लेकर देहरादून में दो दिवसीय सत्र आहुत किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गैरसैंण में सत्र आहुत न करने को मुद्दा बना रही है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा एवं सांसद बलूनी के जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कबीना मंत्री जोशी ने वितरित किये कम्बल

देहरादून, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए।
देहरादून के मोहिनी रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुँचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह अपना, अपने परिवारजनो एवं अपने नेताओ का जन्मदिवस ग़रीबों एवं ज़रूरतमंद लोगों के बीच पहुँचकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि शीत ऋतु प्रारंभ हो गयी है, ऐसे में कम्बल वितरण कर ज़रूरतमंद लोगों को सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। इसके बाद मंत्री ने दून अस्पताल के निकट पटरी पर रहने वाले लोगों को भी कम्बल वितरित किए।
इस अवसर पर पार्षद कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, आशीष रावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

महिन्द्रा लॉजिस्टिक ने राजकीय प्राइमरी विद्यालय खेड़ा के तीन सौ बच्चों को स्वेटर स्कूल बैग और स्टेशनरी की वितरित

रुद्रपुर, महिन्द्रा लॉजिस्टिक द्वारा राजकीय प्राइमरी विद्यालय खेड़ा में तीन सौ जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर स्कूल बैग तथा स्टेशनरी वितरित की। नए बैग स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।
गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने महिंद्रा लॉजिस्टिक द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि महिन्द्रा इसी तरह भविष्य में भी स्कूली बच्चों की सहायता करता रहेगा।उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।तीन सौ जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित

महिन्द्रा लॉजिस्टिक के महाप्रबंधक अशोक कोहली ने कहा कि बच्चों को यह शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनकी शिक्षा निरन्तर बनाए रखना है। महिन्द्रा आगे भी इन बच्चों को ऐसे ही सहायता पहुंचाता रहेगा ताकि ये बच्चे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।इस दौरान समाजसेवी जे बी सिंह,रुद्रपुर राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा,प्रधानाचार्य रामचन्द्र शर्मा,चन्द्रकला राय, एकता यादव, शालिनी पांडेय सहित महिंद्रा लॉजिस्टिक व स्कूल स्टाफ उपस्थित था।