Monday, June 29, 2026
HomeTrending Nowकोरोना संक्रमण : आज 32 नए संक्रमित मिले, एक की हुई मौत,...

कोरोना संक्रमण : आज 32 नए संक्रमित मिले, एक की हुई मौत, एक्टिव केस घटकर 656 हुये

देहरादून, उत्तराखंड में धीरे धीरे कोरोना संक्रमण अब घटने लगा है, आज बीते 24 घंटे में 32 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 66 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 656 पहुंच गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 24635 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो जिलों बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में आठ, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में एक, ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341433 हो गई है। इनमें से 327412 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7356 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments