Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेसियों ने दिखाया दम, किया मुख्यमंत्री आवास कूच, मुद्दों पर सरकार को...

कांग्रेसियों ने दिखाया दम, किया मुख्यमंत्री आवास कूच, मुद्दों पर सरकार को घेरा, सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी और विभिन्न मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री नवीन जोशी, विजय सारस्वत और लक्ष्मी अग्रवाल प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।

महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान बदहाली और कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले के खिलाफ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अन्य नेताओं के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर बैठ गए। वहीं इस दाैरान प्रीतम सिंह चोटिल हो गए। यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले देवेंद्र यादव, अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गयाा। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया था। जहां प्रीतम सिंह को ज्यादा परेशानी हाेने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

रैली में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए कांग्रेस आज से सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी। महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने का फैसला किया |नए मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस की मोर्चाबंदी, 10 जुलाई को सीएम आवास का  घेराव

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments