Wednesday, May 1, 2024
HomeStatesUttarakhandमहंगाई के विरोध में कांग्रेसियों क ने किया प्रदर्शन, बोले नेता- आमजन...

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों क ने किया प्रदर्शन, बोले नेता- आमजन के घर का बिगड़ गया बजट

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया।

देहरादून, पेट्रोल, डीजल व खाद्य पदार्थों के दाम में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रविवार को राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया। राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में सभी वस्तुओं के दाम नियंत्रित थे, लेकिन आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों का तेल, दालें, मसाले आदि के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है।

पहले ही राज्य में बेरोजगारी दर बढ़ती जा रहा है, ऊपर से महंगाई के कारण आमजन के घर का बजट बिगड़ गया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर आज उत्तराखंड में सबसे ज्यादा है, लेकिन भाजपा सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष डा. बिजेंद्र पाल, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, देवेंद्र सिंह, पार्षद निखिल कुमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, अमिचंद सोनकर, जहांगीर खान, नीरज नेगी, विकास नेगी, तारा चंद नागपाल, राजीव सरीन, हेमराज, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में गोविंदगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया |

वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से प्रवक्ताओं के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है। रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने की | इस प्रतियोगिता में पांच प्रवक्ताओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं में अमनदीप बत्रा, अमोल श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह रैना, अविनाश मणि, रिया राणा व अनिरुद्ध यादव को जिला प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। जिला प्रवक्ता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता आरुषि सुंद्रियाल ने बताया कि पिछले लगभग तीन महीने से प्रवक्ता के लिए आनलाइन इंटरव्यू चल रहे हैं। सैकड़ों युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें से चुने गए आवेदकों के बीच रविवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दून विवि के प्रो. राहुल वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. आरपी रतूड़ी सेवानिवृत्त इंजीनियर कृपाल सिंह ने अंतिम पांच सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को जिला प्रवक्ता चुना। कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली, गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी आदि मौजूद रहे।

 

कांग्रेस करेगी 19 अक्टूबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित

देहरादून, प्रदेश कांग्रेस कमेटी देश के वर्ष 1971 में भारत-पाक जंग की एतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 अक्टूबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जिसमें देश के लिए शहादत देने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन (सेनि) बलवीर सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा की तरह सैनिकों की उपलब्धियों को कभी भी अपने राजनैतिक लाभ के लिए नहीं भुनाया है। वर्ष 1971 की भारत-पाक जंग की एतिहासिक जीत का पूरा श्रेय देश के बहादुर सैनिकों को दिया। आज पूरी दुनिया भारतीय सैनिकों की बहादुरी का लोहा मानती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व के चलते ही बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया। इस दौरान कर्नल (सेनि) एसपी शर्मा, कर्नल (सेनि) मोहन सिंह रावत, मेजर (सेनि) हरि सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड बना शत-प्रतिशत पात्र आबादी को वैक्सीन लगाने वाला राज्य

देहरादून, उत्तराखंड भी अब देश में पात्र व्यक्तियों को कोविडरोधी वैक्सीन की शत-प्रतिशत पहली डोज लगाने वाला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार ने वैक्सीनेशन का लक्ष्य तीन माह पहले ही पूर्ण कर लिया है। सरकार ने इसके लिए दिसंबर तक का लक्ष्य रखा था। उन्होंने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी कार्मिकों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही 18 वर्ष से कम आयु वालों के लिए अनुमति मिलेगी, राज्य सरकार इनका भी जल्द से जल्द वैक्सीनेशन शुरू करने का प्रयास करेगी।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में 16 जनवरी से कोविड रोधी वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए राज्य, जिला व ब्लाक स्तर पर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 7729466 पात्र लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाना था। इनमें से 74 लाख से अधिक को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 99.6 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारी, 99.2 फ्रंट लाइन वर्कर व 18 वर्ष से अधिक आयु के 96.1 प्रतिशत व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श के जरिये जागरूक किया जा रहा है और उनकी सहमति पर ही उन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। गंभीर बीमारी वालों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है और कुछ ऐसे भी हैं जो वैक्सीन लगाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का कार्यक्रम चलता रहेगा। उन्होंने सभी से समय से दूसरी डोज भी लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राज्य को आवश्यकतानुसार वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, अपर सचिव सोनिका व महानिदेशक स्वास्थ्य डा तृप्ति भटनागर भी उपस्थित थीं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments