Thursday, March 28, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखण्ड़ : नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की ताजपोशी, दून आगमन...

उत्तराखण्ड़ : नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की ताजपोशी, दून आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

“उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत दायित्व संभाल लिया । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेशभर से जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ पार्टी नेताओं का फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत किया। शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर से कार्यकर्त्ताओं को देहरादून आने के लिए आमंत्रित किया था। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का कांग्रेस ने इसी कार्यक्रम के द्वारा आगाज कर दिया।”

देहरादून, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे गणेश गोदियाल का जोरदार स्वागत हुआ। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। उन्हें प्रीतम सिंह से कांग्रेस की कमान दी गई है। प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का भी जोरदार स्वागत हुआ। गणेश गोदियाल दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे हैं। अध्यक्ष बनने के बाद दो दिन पहले ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें पौधा भेंट किया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपने नये-नवेले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से निकलने के बाद भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला और बालावाला समेत कई स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दोनों नेताओं का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments