Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस ने किया राजीव सद्भावना अभियान का आगाज, दून से दिल्ली तक...

कांग्रेस ने किया राजीव सद्भावना अभियान का आगाज, दून से दिल्ली तक लगाई जाएगी दौड़

देहरादून, राजीव गांधी फाउंडेशन की ओर से संचालित राजीव सद्भावना अभियान दौड़ का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दून स्कूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ दून से दिल्ली तक की होगी, जो सद्भावना का संदेश लेकर स्वतंत्रता दिवस से राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त तक चलेगी। दौड़ का नेतृत्व अल्ट्रा रनर सूफिया कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दौड़ का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य शरीर, सद्भावना का, भाईचारे और प्रेम का संदेश देना है। दून स्कूल (जहां राजीव गांधी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा ली) से इस यात्रा की शुरुआत कर हम राजीव गांधी का स्मरण कर रहे हैं। युवा नेता वैभव वालिया ने बताया की यह दौड़ 20 अगस्त को राजीव गांधी के 77 वें जन्मदिवस पर दिल्ली वीर भूमि पर समाप्त होगी। दौड़ का नेतृत्व गिनीज रेकार्ड धारक अल्ट्रा रनर सूफिया कर रही हैं, जो कश्मीर से कन्यकुमारी तक की सबसे तेज दौड़ लगा चुकी हैं। दौड़ में सूफिया के साथ, अजय यादव, विकास, निशांत भी दौड़े। सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने दौड़ को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी जरिता, पार्षद कोमल वोहरा, मंजु त्रिपाठी, पार्षद संगीता गुप्ता, जगदीश धिमान, कमर खान ताबी, अनुराग, विपुल नौटियाल, के के शास्त्री, राजेश चमोली, अमृता कौशल, मोहित ग्रोवर, दिनेश कोशल, संदीप चमोली, भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूरी मांटी, आलोक नेगी, अजय रावत, विकास नेगी, सुधांशु पुण्डीर, उज्ज्वल, प्रांजल, हन्नी गोगिया, मुकेश चौहान, लक्की राना शिवम गोविंदगढ़, हरेन्द्र बेदी, राजेंद्र भंडारी, गौतम नौटियाल, सूरज पंवार, इमरान आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments