Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowचिपको आंदोलन प्रणेता गौरा देवी को किया याद, दून में बनेगा गौरा...

चिपको आंदोलन प्रणेता गौरा देवी को किया याद, दून में बनेगा गौरा के नाम पर पार्क

देहरादून, रविवार को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति ने चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। डेरा वाल भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजपुर विधायक खजान दास, विशिष्ट अतिथि भाजपा अम्बेडकर मण्डल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी एस चन्द्रा और संरक्षिक एडवोकेट सवित्री काला ‘सवि’ ने दीप प्रज्ज्वलित कर गौरा देवी को याद किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास ने देहरादून में गौरा देवी के नाम पर पार्क बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्य के लिए ऊमेश्वर सिंह रावत जी (उप मुख्य वार्डन नागरिक सुरक्षा संगठन, देहरादून) और कला एवं संस्कृति के लिए बी मोहन नेगी (मरणोंपरान्त) को शैल पुत्री सम्मान प्रदान किया गया। बी मोहन नेगी का सम्मान उनकी पुत्री हिमानी चौहान ने लिया। हिमानी चौहान ने अपने पिता को सम्मानित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। जबकि, ऊमेश्वर सिंह रावत ने कहा संस्था ने शैल पुत्र सम्मान देकर ज़िम्मेदारी को और बढ़ा दिया हैं।

गौरा देवी के जीवन पर चर्चा करते हुये चन्दन सिंह नेगी, पायल आर्य, शिवम डोभाल, विनित कुमार ने विचार रखें। साथ ही गौरा देवी पर आधारित रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में आदित्य नय्यर, गायत्री भण्डारी, अनुराधा सुंद्रियाल, अनिता देवरानी, ललिता नौडियाल, गजेंद्र रमोला, नवीन मेंदीरत्ता, अभ्यंश चन्द्रा, देवेन्द्र शाह, सेवक सिंह, योगेश खेतवाल, आदि मौजूद रहे। स्वामी एस चन्द्रा ने कहा कि संस्था वर्ष 2007 से गौरा देवी का जन्मोत्सव मना रही हैं। उनकी जयंती पर संस्था अब तक 25 विभूतियों को शैल पुत्र/ शैल पुत्री सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।

इनमें जीत सिंह नेगी, शिव प्रसाद पोखरियाल, ललिता चन्दोला वैष्णव, चन्द्र सिंह राही, आईएएस मंगलेश घिल्डियाल, सावित्री काला, भारती पांडे, चन्दन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, पीसीएस हरक सिंह रावत, अरविंद शेखर, सुरेन रावत, शूरवीर सिंह रावत, अमन रहमान, गजेंद्र रमोला, विनोद उनियाल आदि शामिल हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments