Saturday, May 18, 2024
HomeTrending Nowमुख्य नगर आयुक्त ने किया ज्वालापुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण

मुख्य नगर आयुक्त ने किया ज्वालापुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण

हरिद्वार 17 नवम्बर( कुलभूषण ) नगर  निगम आयुक्त दयानन्द सरस्वती द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में डेयरी संचालन करने वालो का औचक निरिक्षण किया गया। तथा मौके पर गंदगी पाये जाने के चलते विभिन्न डेयरी संचालको  द्वारा गंदगी फैलाये जाने के चलते नौ लोगो के चालान काट जुर्माने के रूप में  17500 रूपये वसूले गये ।इन में से तीन डेयरी संचालको के विरूद्व कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश मुख्य नगर आयुक्त  ने किये। वही उन्होने लोगो को क्षेत्र. में सफाई वयवस्था बनाने जाने के लिए जागरूक करते हुए डेयरी संचालको को निर्देश दिये  िकवह अपने अपने पशुओ का पशु केन्द्र  में  रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करे।  इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त के साथ सफाई निरीक्षक अर्जून  सिंह सुनित कुमार जे ई नरेश कुमार पर्यावरण पर्वेक्षक लक्ष्मीचन्द अरूण कुमार अजय प्रमोद कुसुम पाल अशैक प्रदीप दीपक प्रमोद उपस्थित रहे।

 

पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

हरिद्वार 17 नवम्बर( कुलभूषण) पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में रामनाथ कोविंदए महामहिम राष्ट्रपति भारत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इसकी जानकारी देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण महाराज ने बताया कि 28 नवम्बर 2021 को पतंजलि विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षान्त समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें महामहिम राष्ट्रपति विद्यार्थियो को उपाधि व स्वर्ण पदक वितरित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल लैण् जनरल गुरमीत सिंह केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉण् धनसिंह रावत आदि विशिष्ट गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

 

वैश्य समाज की समस्याओं को पार्टी स्तर पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे  : विशाल गर्ग

हरिद्वार 17 नवम्बर (कुलभूषण ) वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाण्विशाल गर्ग का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि डाण्विशाल गर्ग समाजसेवा के अलावा राजनीति में भी सेवा का संदेश अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को दे रहे हैं। राजनीति सेवा का माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने में डाण्विशाल गर्ग निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। वैश्य बंधु समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हैं। वैश्य बंधु समाज के माध्यम से शोषितों पीड़ितों की मदद भी लगातार की जा रही है। डाण्हर्षवर्द्धन व आदित्य बंसल ने कहा कि वैश्य बंधु समाज भाजपा की रीति नीतियों में विश्वास रखता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाण्विशाल गर्ग ने वैश्य बंधु समाज के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के हितों को ध्यान मे रखकर काम किया जाएगा। संगठित होकर जनसमस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समूचे क्षेत्र के निवासियों को दिलाने मे कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सभी वर्गो के विकास में अपना योगदान दे सकती है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाआएं प्रदेश में लागू करा रहे हैं। निश्चिततौर पर भाजपा की सरकार भारी मतों से बनेगी। इस अवसर पर डाण्विपुल अग्रवालए कमल बंसल संजय अग्रवाल गौरव गोयल शिवम बंधु पीयूष अग्रवाल आदित्य बंसल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments