श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माणा पास बार्डर को रवाना हुए

0
656

जोशीमठ (बद्रीनाथ), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई हेतु भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर को रवाना हुए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार आज शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर हेतु रवाना हो गये‌। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार प्रात: को भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आ सकते है। तत्पश्चात भगवान बदरीविशाल की आरती में शामिल होंगे |