राज्य में फिर आज भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई

0
638

हल्द्वानी, शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह लगभग 11.32 बजे भूकंप से लोग दहशत में आ गये। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व नैनीताल के हल्द्वानी में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि तीव्रता कम होने की वजह से कुछ ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई है।

आज शनिवार की सुबह 11:32 बजे राज्य के पिथौरागढ़ जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों में भुकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल आंकी गई है।
हालांकि अभी तक पिथौरागढ़ में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन जिस तरीके से एक के बाद एक करके उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं उससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।