हरिद्वार(कुलभूषण )वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर कैबिनेट ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी और शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में स्वागत एवं सम्मान किया गया । इस दौरान सभी ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों ने स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने आमजन की समस्याओं पर फोकस करने को कहा।
बुधवार को वेद मंदिर आश्रम पहुंचे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तराशा हुआ हीरा बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की आयु कम है, लेकिन सोच बहुत बड़ी है और कभी किसी भी विवाद में नहीं रहें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की कमी खलती है और उनके न होने से क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इस बार उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजना है।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी के विजन को पूरा करना है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और रामसिंह कैड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके निर्देशन से ग्राम पंचायत क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास कार्य होंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुख, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, निकायों के अध्यक्षों से अपनी क्षेत्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए समय रहते हुए उनका तत्काल निवारण करवा लें।
कार्यक्रम का संचालन राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और सुनील सैनी ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, चेयरमैन राजीव शर्मा, नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल देवी, खानपुर ब्लॉक प्रमुख नीतीश चौधरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुशील पवार, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, बृजमोहन पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, जॉनी, अनुराग राठी, जसवीर सिंह, आशीष पाल, गौरव शर्मा, शक्ति राठी, विशेष चौहान, अशोक धीमान, सचिन चौहान, मुकेश कुमार, राजपाल प्रधान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



Recent Comments