Wednesday, April 22, 2026
HomeStatesUttarakhandप्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान : भट्ट

प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना 140 करोड़ देशवासियों का अपमान : भट्ट

​देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा मोदी के विरुद्ध इस्तेमाल आतंकवादी जैसी अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दावली की कड़े शब्दों में भर्त्सना
की है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि पीएम के इस तरह अपमान पर देश कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करने वाला है। विपक्ष जितना कीचड़ उछलेगा कमल उतना ही खिलेगा।

​मीडिया में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार कर दिया है। उनके नेता हार की हताशा में इस कदर डूब गए हैं कि राजनीतिक विरोध से बहुत आगे निजी हमलों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री, जिन्हें 140 करोड़ भारतीयों का अटूट विश्वास प्राप्त है और एक बार नही लगातार तीसरी बार उन्हें जनादेश प्राप्त हुआ है। उन्हें आतंकवादी कहना न केवल उनका अपमान है, बल्कि भारत की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी घोर अपमान है।

उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं बल्कि पीएम को गाली देने का कांग्रेस नेताओं का इतिहास है। उन्होंने याद दिलाया कि ‘मौत का सौदागर’ से लेकर ‘नीच’ और अब ‘आतंकवादी’ तक, कांग्रेस ने हमेशा भाषाई मर्यादा को लांघा है। अफसोस है कि ऐसा करने वालों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन जैसे बड़े बड़े नेता शामिल रहे हैं और इमरान मसूद जैसे छोटे नेता भी गाली देने के बाद पार्टी में बड़े बनाए गए।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज किया कि जो लोग ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का दावा करते हैं, वे वास्तव में देश में नफरत और विभाजन का जहर घोल रहे हैं। खड़गे का बयान इसी नफरत की मानसिकता का परिचायक है।

उन्होंने कहा किआगामी चुनावों में अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। वे विकास के मुद्दों पर लड़ने के बजाय गाली-गलौज पर उतर आए हैं। इसी बौखलाहट का नतीजा है प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध इस प्रकार की गई यह ओछी टिप्पणी। यहां स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। लिहाजा जनता अपने प्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के इस अपमान का बदला चुनावों के माध्यम से देगी। साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से इस अभद्र टिप्पणी के लिए राष्ट्र से माफी की मांग की है।

​उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसी धमकियों और अपशब्दों से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को देश सेवा के संकल्प को डिगाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस और विपक्ष जितनी कीचड़ उछालेगी, कमल उतना ही शान से खिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments