Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandसैनिक सम्मान समारोह को लेकर पूर्व सैनिकों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी...

सैनिक सम्मान समारोह को लेकर पूर्व सैनिकों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की वार्ता, तैयार की रुपरेखा

देहरादून , आज माजरी ग्रांट स्थित मिलिट्री इक्विपमेंट कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 21 अगस्त को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दौरान होने वाले सैनिक सम्मान समारोह को लेकर स्थानीय पूर्व सैनिकों संग भेंटवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की l

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रायवाला स्थित वुड्स रिजॉर्ट में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा l उन्होंने पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया l

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने उपनल में कार्यरत पूर्व सैनिकों की आय बढ़ाने, क्षेत्रवार रूप से सैनिक मिलन केंद्र स्थापित करने, सैनिक केंद्र के लिए भूमि आवंटित करने आदि विभिन्न मांगों को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जल्द से जल्द उनकी मांगो पर करवाई करने का आश्वासन दिया l
बैठक के दौरान कैप्टन भगत सिंह राणा, कमांडो विनोद कुमार, कैप्टन आनंद सिंह राणा, सुबेदार डी.डी तिवारी, हवलदार विक्रम भंडारी, कैप्टन हरेंद्र सिंह रावत आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments