Thursday, June 26, 2025
HomeNationalखेलते-खेलते बिना मुंडेर के कुएं में गिरे भाई-बहन,दोनों की मौत

खेलते-खेलते बिना मुंडेर के कुएं में गिरे भाई-बहन,दोनों की मौत

पन्ना  (आरएनएस)। जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहा कुएं में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गए थे। रविवार शाम को हुए हादसे के बाद मां बे-सुध हो गई। सोमवार को बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया।
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णगढ़ के गांधी चौक मोहल्ला निवासी रमाकांत सोनी के पुत्र दिव्यराज उर्फ प्रिंस (4) एवं पुत्री राधिका (ढाई) रविवार की शाम घर के आस-पास खेल रहे थे। काफी देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने दोनों की तलाश की। घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अन्नी चौकीदार के कुएं में प्रिंस का शव मिला।
कृष्णगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य कमलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव के लोगों के द्वारा प्रिंस को कुएं से बाहर निकाला। राधिका भी कुएं में मिली। परिजन दोनों को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पवई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। रात का समय हो जाने के कारण पीएम नहीं हो सका है। रमाकांत सोनी की पारिवारिक स्तिथ काफी नाजुक है।
बच्चों के पिता रमाकांत सोनी के पास थोड़ी खेती है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के बाद उनके एक बेटी और बेटा ही थे।
हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दु:ख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- पन्ना जिले के कृष्णगढ़ में कुएं में डूबने से मासूम भाई–बहनों का असामयिक निधन अत्यंत हृदय विदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments