चमोली जिले के मलारी में हुआ हिमस्‍खलन, अलर्ट मोड़ पर आपदा प्रबंधन विभाग

0
476

चमोली, उत्‍तराखंड के उच्‍च हिमालयी इलाकों में रविवार को बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्‍खलन की घटना सामने आई है।

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्‍खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है। वहीं हिमस्‍खलन से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हिमस्‍खलन जोशीमठ ब्लाक के भारत-चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।