Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandचमोली के बंधक को छुड़ाने अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से...

चमोली के बंधक को छुड़ाने अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल से की बात

देहरादून(आरएनएस)।  सालों से पंजाब के तरन तारन जिले में बंधक बनाए गए नारायणबगड़ (चमोली) के एक युवक को छुड़ाने के लिए बुधवार को गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने राज्यपाल से बंधक बनाए गए युवक को जल्द उनके पैतृक आवास छोड़ने का आग्रह किया। बलूनी ने बताया किमुझे सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो मिला है जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड के नारायणबगड़ (चमोली) का एक नौजवान राजेश लाल पंजाब के किसी जगह पर एक गौशाला मालिक ने पंद्रह साल से बंधुआ मजदूर बनाकर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने इस युवक को मुक्त कराने और मदद करने की गुहार की जा रही है। जैसे ही यह मसला सांसद बलूनी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने पंजाब के राज्यपाल कटारिया से बात कर युवक को रिहा कराने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से संबंधित युवक को उनके घर नारायणबगड़ सकुशल पहुंचाने का भी अनुरोध किया। राज्यपाल कटारिया ने भी इस विषय पर चिंता व्यक्त की और इस घटना की पूरी जांच शीघ्र कराने के लिए आश्वस्त किया। बलूनी ने बताया कि इसके बाद पंजाब राजभवन कार्यालय से उन्हें जानकारी दी कि युवक को मुक्त कर लिया गया है और इस घटना की जांच को पुलिस महानिदेशक पंजाब को निर्देश दिए गए हैं। उधर, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव मोहित डिमरी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर बंधक बनाए गए युवक को जल्द रिहा करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments