Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश के युवाओं की आवाज बनेगा भाजयुमो : लटवाल

प्रदेश के युवाओं की आवाज बनेगा भाजयुमो : लटवाल

हरिद्वार  (कुल भूषण शर्मा)  हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल का नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ के नेतृत्व एवं भाजपा युवा नेता विदित शर्मा, दीपांशु विधार्थी, रितेश वशिष्ठ के संयोजन में स्वागत समारोह जगदीश स्वरूप आश्रम में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। भाजयुमो प्रदेश की युवाओं की आवाज बनेगा। उन्हांेने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि कुंदन सिंह लटवाल व हरजीत सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा कि जो भी कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व जारी करेगा उसे हरिद्वार जनपद में जोरशोर से क्रियान्वित किया जायेगा।
इस अवसर पर मुकेश पुरी, सीताराम बडोनी, सूर्यकान्त शर्मा, दीपक चौहान, आयुष सती, संजू प्रजापति, डॉ. नीरज पंत, प्रदीप त्यागी, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, नामदेव, गगन नामदेव, अमित शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments