Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowडॉ. नेहा शर्मा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नियुक्त

डॉ. नेहा शर्मा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नियुक्त

देहरादून, फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर के सदस्यों ने डॉ. नेहा शर्मा को भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नियुक्त होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती आशा नौटियाल का आभार जताया और डॉ. नेहा शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा और नव नियुक्त भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा ने सबका धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्षा महिला मोर्चा श्रीमती आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना अहम योगदान देगा और उनके उत्थान के लिए सहयोग करेगा।
प्रदेश की विकास यात्रा में महिलाएं स्वरोजगार से अहम भूमिका निभा रही हैं, आपके नेतृत्व में हम मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और प्रभावी समाज बनाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश की महिला उद्यमियों , महिला स्वयं सहायता समूहों और प्रदेश के विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा आगे बढ़ चढ़ कर कार्य करेगी और पार्टी की नीतियों और उद्देश्य को प्रदेश की महिलाओं तक पहुँचाने पूर्ण प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments