Thursday, March 28, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा संगठन ने दिया भरोसा, विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय...

भाजपा संगठन ने दिया भरोसा, विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी

देहरादून, भाजपा में विधान सभा टिकट बटवारे को लेकर लगातार विरोध के स्वर अभी भी सुनाई पड़ रहे हैं, इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा के लोग भाजपा संगठन से मिले और रितु खंडूड़ी का पक्ष रखा, भाजपा संगठन ने प्रदेश महिला मोर्चा को विश्वास दिलाया है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी। विधायक खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से नाराज मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इस विषय पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है। यमकेश्वर सीट पर पार्टी ने रेणु बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में नाराजगी है। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर के अनुसार शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के समक्ष अपनी बात प्रमुखता से रखी।

मोर्चा पदाधिकारियों का कहना था कि खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से मोर्चा बेहद आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को तो पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया। यह अन्याय क्यों। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि ऋतु खंडूड़ी का टिकट कटने का कष्ट उन्हें भी है |

इसके साथ ही विश्वास दिलाया है कि खंडूड़ी के साथ संगठन न्याय करेगा। प्रदेश महामंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, अनुराधा वालिया, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा व भावना शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदिनी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments