Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कर आशीर्वाद लेते हुए...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कर आशीर्वाद लेते हुए प्रथम महापौर मनोज गर्ग

हरिद्वार (कुलभूषण ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, राज्सभा सांसद अनिल बलूनी समेत तमाम पदाधिकारियों से हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया। सभी पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान मनोज गर्ग ने पार्टी की मजबूती और जनाधार बढ़ाने का प्रण लिया। उन्होंने कुंभ—2021 में पर्यावरण समिति के द्वारा किए गए जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी और वर्तमान में कोरोना से लड़ने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही टीम जीवन के कार्यों को बताया।

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे। सप्तऋषि क्षेत्र में गोडविन होटल में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान हरिद्वार के प्रथम महापौर रहे मनोज गर्ग ने गुलाब का फूल देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मनोज गर्ग से बाचतीत हुई। मनोज गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद लेते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे टीम जीवन के कार्यों को बताया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण समिति कुंभ—2021 के तहत बड़े स्तर पर यात्रियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। अब उसी मुहिम को आगे बढ़ाने का काम टीम जीवन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज गर्ग एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments