Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowभाजपा नेता को घर में घुसकर गोलियों से भूना, पुलिस छानबीन में...

भाजपा नेता को घर में घुसकर गोलियों से भूना, पुलिस छानबीन में जुटी

हरिद्वार, तीर्थनगरी हरिद्वार के कनखल इलाके में गोली मार कर हत्या की घटना से जनपद में खलबली मच गयी, मामला हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र का है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के चर्चित नेता अमरदीप चौधरी को घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि किसी करीबी ने ही अमरदीप को गोली मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी। रविवार देर रात एक हमलावर ने राजा गार्डन कॉलोनी स्थित अमरदीप चौधरी के घर में घुसकर गोली मार दी। अचानक हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। लहूलुहान हालत में अमरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक गोली मारने की वजह साफ नहीं हो पाई है।अपराध : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता को  गोलियों से भूना - पर्वतजन

सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों से पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और एसओजी की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। आधी रात तक पुलिस फरार हमलावर की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा,
उल्लेखनीय हो कि अमरदीप चौधरी के खिलाफ हरिद्वार जिले में मारपीट समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज थे। उसे एक बार जिला बदर भी किया जा चुका है। इससे पहले गुरुकुल विश्वविद्यालय में वह छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments