भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शुरू किया प्रचार अभियान

0
484

अल्मोड़ा, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी अजय टम्टा ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है इससे तहत टम्टा ने ग्रामीण मंडल के कसार देवी डीनापानी कबड़खान में जनसंपर्क कर लोगों से वोट व सहयोग की अपील की।
उसके पश्चात ताकुला मंडल के बसौली डोटियाल गांव तथा ताकला में जनसंपर्क कर उन्होंने छोटे-छोटे नुक्कड़ सभा कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए कहा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाएं जिससे आम जनमानस लाभान्वित हुए हैं उससे आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बड़ा हैं।
कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविन्द पिलख्वाल, महिपाल बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल,नगर अध्यक्ष अमित साह मोनु, ताकुला मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, कृष्ण बहादुर सिंह, भूधर भाकुनी, अर्जुन बिष्ट, हरीश भट्ट, सुरेश लोहनी, चन्दन लाल टम्टा, कुन्दन मेहरा,बालम सिंह सुयाल, राजन सिंह भाकुनी, हंसी मेहरा, गोविन्द सिहं चौहान, प्रताप सिंह, पंकज भाकुनी,कन्हैया बिष्ट, शुभम चौहान,कनक पंत, पीयुष कुमार, दीवान रामआदि कार्यकर्ता मौजूद थे।