Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandबाइक और स्कूटर की टक्कर, दोनों सवार घायल

बाइक और स्कूटर की टक्कर, दोनों सवार घायल

ऋषिकेश। देहरादून-ऋषिकेश राजमार्ग पर सात मोड़ के समीप एक बाइक और एक स्कूटर में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10.30 बजे दून मार्ग पर सात मोड़ के पास अनिल (36) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी हाथीबड़कला, देहरादून और सोनू (34) पुत्र मुखराम, निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश के दुपहिया वाहनों में आमने-सामने की ‌‌टक्कर हो गई। हादसे में घायल युवकों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने अनिल की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments