Thursday, April 25, 2024
HomeNationalफरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें...

फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in February 2022) की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप फरवरी के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर देख लें. इस लिस्‍ट के मुताबिक फरवरी 2022 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

फरवरी में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों (Bank Holidays in February) में 4 छुट्टी रविवार के हैं. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.
फरवरी 2022 में Bank Holidays
आइए जानते हैं कि फरवरी 2022 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे? लिहाजा, अगले महीने छुट्टी की लिस्ट के आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े कामकाज निपटा लें, जिससे आप बेवजह की दिक्कत से बच सकें.
तारीख                                 छुट्टियां
2 फरवरी              सोनाम लोसर (सिक्किम में बैंक बंद)
5 फरवरी              सरस्वती पूजा/वसंत पंचमी (हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में                                  बैंक बंद)
6 फरवरी              रविवार
12 फरवरी            माह का दूसरा शनिवार
13 फरवरी            रविवार
15 फरवरी            हजरत अली जयंती/लुई-नगाई-नी (उत्तर प्रदेश और मणिपुर में बैंक बंद)
16 फरवरी            गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बैंक बंद)
18 फरवरी            डोलयात्रा (पश्चिम बंगाल में बैंक बंद)
19 फरवरी            छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र में बैंक बंद)
20 फरवरी            रविवार
26 फरवरी            माह का चौथा शनिवार
27 फरवरी            रविवार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments