Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandआदर्श आयुर्वेद फार्मेसी ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

आदर्श आयुर्वेद फार्मेसी ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

हरिद्वार 16 अगस्त (कुलभूषण )कनखल स्थित आर्दष  आयुर्वेदिक फार्मेसी ने अपना 75 वां स्थापना दिवस मनाया इस मौके पर फार्मेसी के मालिक डा दीपक कुमार ने बताया की 15 अगस्त 1945 के दिन आर्दष आयुर्वेदिक फार्मेसी की स्थापना उनके दादा स्वर्गीय वैद्य लल्लू जी ने की थी जिसे उनके बाद दीपक कुमार के पिता वैद्य विजय कुमार ने आगे बढाने का काम किया। वर्तमान में डा दीपक कुमार निरन्तर फार्मेसी का संचालन कर रहे है।  आयुर्वेद के क्षेत्र में आर्दष आयुर्वेदीक फार्मेसी हरिद्वार ही नही अपितु आस पास के जनपदो में जाना पहचाना नाम है। जहा आज भी विभिन्न रोगी आयुर्वेद पद्वती से विभिन्न रोगों का उपचार कराने के लिए आते है।
आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में लल्लू जी वैद्य एक जाना माना नाम रहा है आज उसी परम्परा को उनकी तीसरी पीढी द्वारा आगे बढाने का काम निरन्तर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments