देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग – सोनप्रयाग मुनकटिया के पास बोल्डर गिरने से बलोरो वाहन क्षतिग्रसत हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है उक्त वाहन में सवार लोग उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आये थे। वाहन आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूट कर वाहन के ऊपर जा गिरी जिसमे दो लोगो मोके पर ही मौत हो गयी। गम्भीर घायल व अन्य लोगो को हल्की चोटें आई है जिनको रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर चला था।
घायलों का विवरण –
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)
मृतकों का विवरण –
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष।



Recent Comments