Monday, July 27, 2026
HomeTrending Nowओएनजीसी ने डीबीएस कालेज को 180 सेट फर्नीचर और 10 सेट कंप्यूटर...

ओएनजीसी ने डीबीएस कालेज को 180 सेट फर्नीचर और 10 सेट कंप्यूटर किये प्रदान

देहरादून, सामाजिक सरोकार के तहत ओएनजीसी ने डीबीएस (पीजी) कॉलेज को सीएसआर मद के तहत 180 सेट फर्नीचर (मेज बैंच), 10 कंप्यूटर सेट व 10 कंप्यूटर मेज कुर्सी सोमवार को प्रदान किये। डीबीएस पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित एक सादे आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि ओएनजीसी के प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर चंदन सुशील साजन व प्रबंधक अरुण कुमार मल्होत्रा ने उक्त सभी सामान विधिवत् रुप में काॕलेज उप प्रधानाचार्य डा. अनिल पाॕल के सुपुर्द किया ।
इस मौके पर एचसीए नीरज कुमार शर्मा ने ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से तैयार कंप्यूटर लैब का रेवन काटकर शुभारंभ किया, अपने उद्बोधन पर नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि ओएनजीसी शिक्षा के क्षेत्र के साथ पर्वतीय भूभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाने की दिशा सार्थक पहल कर रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही देश भविष्य है और ओएनजीसी इसको साकार करने दिशा में लगातार कार्य कर रही है ।
इस अवसर पर ओएनजंसी के इंचार्ज सीएसआर चन्दन सुशील साजन ने कहा कि डीबीएस पीजी कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं के बैठने की उचित व्यवस्था हेतु सीएसआर के तहत 180 सेट बैंच-मेज व 10 कंप्यूटर सेट मेज-कुर्सी सहित की मांग की गई थी, जिसको देखते हुए ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से कार्यदायी संस्था समृद्ध मिशन सोसाइटी के माध्यम से यह सामान कॉलेज को प्रदान किया गया।
इस मौके पर डीबीएस पीजी कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल पाल, समृद्ध मिशन सोसाइटी के सलाहकार विनोद डोभाल व समाज सेवी एल मोहन लखेड़ा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर समृद्ध मिशन सोसाइटी के सचिव सुभाष चन्द्र सकलानी, डीबीएस कॉलेज के डॉ. अटल विहारी वाजपेयी, डॉ. जे.पी. गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. गौरांग नाथ, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments