Friday, May 17, 2024
HomeUncategorizedभोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक को लगी लम्बी कतारें, पावन...

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक को लगी लम्बी कतारें, पावन पल के साक्षी बने भक्तजन

देहरादून, महादेव की उपासना व साधना का पर्व शिवरात्रि आज शनिवार को मनाया जा रहा है। वहीं इससे पहले शुक्रवार मध्‍यरात्रि से ही महादेव की उपासना का दौर शुरू हो गया। विभिन्‍न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्‍तजन पहुंचे। देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर में रात 12 बजे से भगवान शिव की पूजा अर्चना शुरू हो गई। शनिवार को यहां दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं शनिवार को दिनभर श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र से राज्यपाल पद का इस्तीफा देने के बाद दून पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। कहा कि देहरादून में मेरा पहला दिन शिव का आशीर्वाद में व्यतीत हुआ। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आज इस विशेष दिन टपकेश्वर महादेव के दर्शन और आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। वहीं शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। दीयों की रोशनी, फूलों व रंग-विरंगी लाइटों से सजे मंदिरों में शिव के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे।

गढ़ी कैंट स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय आदि मंदिरों में रुद्राभिषेक व विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। शुक्रवार को मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सेवादार जगह-जगह तैनात किए गए हैं। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा की गई। मध्यरात्रि में कई श्रद्धालु टपकेश्वर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे।

 

देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर में रात 12 बजे से भगवान शिव की पूजा अर्चना शुरू हो गई। शनिवार को यहां दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं शनिवार को दिनभर श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे।

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कोश्यारी - Uttaranchal Darpan

 

वहीं शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। दीयों की रोशनी, फूलों व रंग-विरंगी लाइटों से सजे मंदिरों में शिव के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे।

टपकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के बाद 11 हजार लीटर दूध, फल मिठाई का लगाया गया विशेष भोग :

गढ़ी कैंट स्थित ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय आदि मंदिरों में रुद्राभिषेक व विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। शुक्रवार को मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सेवादार जगह-जगह तैनात किए गए हैं | टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, नर्वदेश्वर मंदिर डानलनवाला, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव पूजा की गई। मध्यरात्रि में कई श्रद्धालु टपकेश्वर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने पहुंचे।

मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी के सानिध्य में मध्यरात्रि में टपकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक के बाद 11 हजार लीटर दूध, फल मिठाई का विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद दर्शन व अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, गढ़ी कैंट के डागरा स्थित प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में महंत विश्वनाथ योगी के सानिध्य मे प्रभात फेरी निकाली गई। शाम को श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का गुणगान किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में 2100 दीयों की रंगोली में शिव पार्वती स्वरूप में भव्य दर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मध्यरात्रि में पृथ्वीनाथ महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। महापौर सुनील उनियाल गामा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने श्रद्धालुओं संग आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने बम बोल, ओम नम: शिवालय के जयकारे लगाए। मंदिर के दिगंबर दिनेश पुरी, सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि आज श्रद्धालुओं को हरिद्वार से लाए गंगाजल अभिषेक के लिए दिया जाएगा। रात विशेष श्रृंगार व भस्म आरती होगी।
गढ़ी कैंट स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर परिसर को तोरण द्वार व रंग-विरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि आज जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग लाइन, दिव्यांग व बुजुर्ग लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए जगह जगह सेवादार रहेंगे। पुलिस प्रशासन से भी व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। इस बार शिवरात्रि पर देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर, लच्छीवाला और रायपुर में मेला लगा है। इसके लिए दुकानें पूरी तरह सज चुकी, बच्चों के लिए झूले व खाने के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं :

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का पावन दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। राज्यपाल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है |
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है।
समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी यह पर्व देता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व असत्य से सत्य की ओर ले जाने की राह भी प्रशस्त करता है।

 

 

महाशिवरात्रि के महापर्व पर कांग्रेस ने सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

ॠषिकेश, महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट में महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिवलिंग पर सरकार की शुद्धि बुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया, जिस तरह 8 एंव 9 फरवरी को अपने हितों की न्याय की मांग कर रहे बेरोजगारों–नौजवानों एंव छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया, ऐसी घटना की पुनरावृति यह भाजपा सरकार दोबारा ना करें यह प्रार्थना देवों के देव कैलाशपति नाथ शिव भोलेनाथ से की गई | . महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान एवं प्रवक्ता देवेंद्र प्रजापति पार्षद ने कहा कि आज बेरोजगार लगातार भर्तियों में हो रही धांधली के खिलाफ न्यायपूर्ण सीबीआई की जांच की मांग कर रहा है और यह लोग उन पर बर्बरता से लाठी बरसा रहे हैं क्योंकि लगातार भाजपा के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं इसलिए सीबीआई जांच नहीं कराना चाहती, यह भी हो सकता है कि इनके बड़े नेता या अधिकारी लिप्त हो, इसलिए सरकार सीबीआई की जांच कराने से डर रही है इसलिए आज हम भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि इन्हें सीबीआई जांच करने की हिम्मत दे | महानगर संगठन महामंत्री दीपक जाटव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी चंदन सिंह पवार ने कहा कि सरकार बेकसूर नौजवान भाई बहनों पर फर्जी मुकदमें कब वापस लेगी, और जिन लोगों ने शांतिप्रिया आंदोलन में हिंसा फैलाने का काम किया उनके नाम कब सरकार उजागर करेगी, क्या जांच एजेंसी सिर्फ सत्ता के कहने पर काम कर रही है आज महिलाएं महंगाई से परेशान है बेरोजगारों की नौकरी की उम्र निकल रही है, दलितों बहिनों के साथ लगातार अत्याचार हो रहा, अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच आज तक नहीं हुई, क्या जहां भाजपा के नेताओं का नाम आएगा, वहां पर कोई जांच नहीं होगी, क्या हमारी सरकार अब राजधर्म का पालन नहीं करेगी और जांच एजेंसियां सरकार की कठपुतली बनी रहेगी, शिव भोलेनाथ भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे इन्हें अपने कर्तव्य निर्वहन की शक्ति दे, इसलिए आज सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व पार्षद रवि जैन, महानगर महासचिव भगवान सिंह पवार, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, विमला रावत, बैशाख पयाल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, मधु मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी बृज बहुगुणा, गौरव राणा, ऋषि सिंगल, सावित्री देवी, विजेंद्र पासवान, आदि मौजूद थे |

 

छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला शुरू, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूजा अर्चना के साथ किया शुभारम्भ

नैनीताल (भीमताल), केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भीमताल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इसके साथ ही भगवान शिव के प्रसिद्ध आदि कैलाश मंदिर (छोटा कैलाश) में लगने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया।
इस मौके पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है और भीमताल स्थित इस आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस तरह इस आदि कैलाश मंदिर की भव्यता और दिव्यता दूर-दूर तक खेल रही है। उसका परिणाम है कि भगवान शिव जिनकी पूजा अर्चना बेहद फलदाई होती है उनके दर्शन को लाखों श्रद्धालु यहां आने लगे हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि वह पर्यटन के माध्यम से यहां के आस्था के केंद्र व पर्यटन के केंद्र जो अब तक मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए हैं उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मेले के शुभारंभ के दौरान भव्य छोलिया नृत्य और कलश यात्रा निकाली गई। महाशिवरात्रि मेले में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, दीपक जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतिया, उमेश, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, जगदीश कबडवाल, मोहित कांडपाल, विजयलक्ष्मी चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग सहित सैकड़ों स्थानीय लोग व दर्शनार्थी मौजूद रहे।

 

यहां महादेव मंदिर में चमत्कार, बढ़ रहा है शिवलिंग का आकार 

टिहरी जनपद के कोटेश्वर बांध परियोजना से 4 किलोमीटर आगे पवित्र पावनी भागीरथी नदी के दाहिने तट पर पौराणिक कोटेश्वर महादेव मंदिर स्थित है , भागीरथी नदी शिव लिंग का जलाभिषेक कर रही है , कोटेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक मान्यताओं प्रसिद्ध है , चमत्कार यह भी है कि यहां पर भागीरथी नदी धनुषाकार बहते हुए उत्तर वाहिनी है यानि कि नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहते हुए जलधारा फिर दक्षिण की ओर बह रही है , मान्यता है कि निसंतान दम्पत्ति यहां पर आ कर महादेव के शिवलिंग को जलाभिषेक करें तो संतान प्राप्ति होती है, निसंतान दम्पत्तियां रात भर हाथ में जलता हुआ दीपक लेकर खड़े रहते हैं तथा मिट्टी का घड़ा भी यहां पर चढ़ाया जाता है तथा सन्तान प्राप्ति होने पर फिर पूजा की जाती है, हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से भी अनेकों भक्त हर साल यहां पहुंचते हैं, इस शिवरात्रि पर्व पर सहारनपुर निवासी अवतार सिंह, अभिजीत सिंह, सतनाम सिंह,विनीत शर्मा ने यहां पर भंडारे का आयोजन किया तथा 21कम्बल व गद्दे मंदिर को दान किये, ऋषिकेश से आये सुरेश चंद्र पैन्यूली ने 21 रुद्राक्ष की मालाएं शिवलिंग को जलाभिषेक के साथ अर्पित की , महादेव के भक्त पैन्यूली शिवलिंग की साफ सफाई व्यवस्था में लगे हुए रहे , कोटेश्वर महादेव मंदिर के महन्त जी एन गिरी गोस्वामी ने बताया कि यहां पर दूरदराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं , उन्होंने बताया कि शिवलिंग का आकार बढ़ रहा है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments