टिहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टिहरी पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही है। इसी क्रम में रविवार 9 जनवरी को एसएसपी टिहरी के दिशा-निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्री राजन सिंह व क्षेत्राधिकारी टिहरी, श्री महेश चन्द बिंजोला के निकट पर्यवेक्षण में थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति जोत सिंह पुत्र श्री रणजीत सिंह निवासी ग्राम गुंरायी, पट्टी चंद्रबदनी, टिहरी गढ़वाल (उम्र 54 वर्ष) को 04 पेटी 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट प्रीमियम व्हिस्की को वाहन संख्या UK07BC-6057 अल्टो कार से परिवहन करते हुए शिव मंदिर निकट चंद्रबदनी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम
उ0नि0 कैलाश चंद्र
कां0 सुबोध कोठारी
कां0 कैलाश सिंह
कां0 भरत




