काँची काम कोटि पीठ द्वारा रतूड़ा एव कलना में किया गया वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम

0
691

रुद्रप्रयाग- कांची काम कोटि पीठ कांचीपुरम तामिलनाडु सर्वज्ञ पीठ के सौजन्य से विकासखंड अगस्त्यमुनि के रतूड़ा में स्थित उत्तरकांची मठ परिसर में संस्कार युक्त शिक्षा और चिकित्सा की आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने पर केंद्रित व्यापक सर्वेक्षण के दौरान ग्राम सभा रतूड़ा एवं कलना में बृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह जानकारी देते हुए रतूड़ा उत्तरकांची मठ परिसर के सेवक वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्यामलाल सुंदरियाल ने कहा कि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती जी के पावन सानिध्य में रतूड़ा उत्तरकांची मठ परिसर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्थापित प्रकल्पों को स्थानीय आवश्यकताओं एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप व्यापक आयाम दिए जाने पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर ग्राम सभा रतूड़ा एवं कलना में आयोजित जागरूकता शिविर में स्थानीय ग्रामीण जनसमुदाय की आशातीत भागीदारी और उत्साह पर प्रफुल्लित कांची मठ द्वारा गठित रतूड़ा परियोजना के मुख्य कार्यकारी शिवाशंकरण एवम सदस्य श्रीनिवासन ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती जी का उत्तराखंड देवभूमि के प्रति अपार स्नेह, आस्था और विश्वास है ।इसीलिए रतूड़ा उत्तरकांचीं मठ परिसर के विकास को केंद्रित करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं और जनाकांक्षाओं को वरीयता प्रदान कर शिक्षा एवम स्वास्थ्य के प्रकल्पों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनसमुदाय की आशातीत भागीदारी से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते है।ग्राम प्रधान कलना ताजबर भंडारी एवम रतूड़ा के उप प्रधान राजेंद्रलाल शाह के साथ ही महिला मगलदल अध्यक्ष रतूड़ा मुन्नी देवी ने पूर्व में कांची कामकोटि शंकाराचार्य अस्पताल एवम बाल विद्यालय रतूड़ा द्वारा प्रदान की गई अविस्मरणीय सेवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों के नियोजन में सहभागिता दर्ज करने की प्रतिबद्धता जताई । उत्तरकांची मठ के सेवक श्यामलाल सुंदरियाल ने कहा कि शिक्षा की आधुनिकतम पद्धति के साथ ही पीढ़ी को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक एवम चारित्रिक रूप से सबल बनाने की पहल पर केंद्रित शिक्षा केंद्र एवम आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक , प्राकृतिक चिकित्सा एवम ध्यान योग दर्शन केंद्र और आदिगुरु शंकराचार्य अध्ययन केंद्र की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर कलना के 85 वर्षीय नत्था सिंह ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी के साथ उत्तरकांची मठ की स्थापना के दौरान बिताए स्वर्णिम पलों का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए, उनके सामाजिक योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में इस अवसर पर पीताम्बर थपलियाल,राकेश भंडारी,महेश बहुगुणा,किशोर भंडारी,मुकेश भंडारी,रोहित राणा ,बिहारीलाल, भूपाल सिंह,गुमान सिंह के साथ ही महिला मंगल दल एवम महिला समूह की पुरनी देवी ,लीला देवी, पूर्वा देवी एवम संग्रामी देवी आदि ने सहभागिता दर्ज की।