Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर रुद्रप्रयाग में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रुद्रप्रयाग में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

(देवेंन्द्र चमोली)
भगवान बाल्मीकि जयन्ती जनपद में बडे धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य बाजार में भब्य शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें आयोजकों सहित सभी वर्गो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। शोभा यात्रा में सजी झाँकिया देखने के लिये बाजार में लोगों का ताँता लगा रहा।
भगवान बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर बाल्मीकि समाज द्वारा रंगा रगं कार्यक्रम आयोजित कर नगर छैत्र में भब्य शोभा यात्रा निकाली गयी। नये बस अड्डे से शुरु हुई शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुये मकडी बाजार तक पहुँची शोभा यात्रा में सजी झाकियाँ जहाँ आकृषण का केन्द्र रही वहीं कलाकारों द्वारा दी गयी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। शोभा यात्रा में पहलवानों के करतब व कृष्ण सुदामा के चित्रण मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान शोभा यात्रा में चल रहे लोगों के लिये स्थानीय ब्यापारियों व समाज सेवियों द्वारा जलपान की ब्यवस्था भी की गयी।
इससे पूर्व बाल्मीकि समाज द्वारा रात्री जागरण कार्यक्रम किया गया जिसमें रंगा रगं कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसका दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। जागरण कार्यक्रम में आयोजक मंडल के पदाधिकारी व बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ साथ सभी वर्गो के स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments