Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandकोरियर अटकने का झांसा देकर महिला से 1.96लाख की ठगी

कोरियर अटकने का झांसा देकर महिला से 1.96लाख की ठगी

देहरादून। ई-कॉमर्स साइट पर कोरियर अटकने का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला को 1.96 लाख रुपये ठग लिए। साइबर धोखाधड़ी को लेकर अंजलि चंद निवासी नींबूवाला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ई कॉमर्स साइट अमेजन पर उन्होंने बच्चे के लिए दो प्रोडेक्ट ऑर्डर किए थे। एक डिलीवर हुआ और दूसरा डिलीवर नहीं हुआ। आर्डर चेक किया तो दूसरा सामान वापस सेलर पर जाने की अपडेट दिखी। उन्होंने दोबारा आर्डर किया। तब बीते 10 अगस्त को एक कॉल आई। कहा गया कि उनका कोरियर अटक गया है। एक्टिवेट करने के लिए पांच रुपये का भुगतान करना होगा। महिला को तब एक लिंक भेजा गया। उस पर महिला ने पेमेंट के लिए खाते की जानकारी डाली। इसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रकम कटी। इंस्पेक्टर कैंट सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments