हाई टेंशन लाइन में गंभीर रूप से झुलसा लाइनमैन, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

0
543

हल्द्वानी, विद्युत की हाईटेंशन लाइन में काम करते समय एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित आईटीआई क्षेत्र में सुबह हाईटेंशन लाइन में काम कर रहे शक्तिफार्म निवासी 38 वर्षीय लाइनमैन राकेश रॉय को करंट के झटके लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और लाइन से ही छटपटाने लगा किसी तरह से साथियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया।जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लाइनमैन को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है, पूरे मामले में बिजली विभाग के जेई धीरज पंत का कहना है कि हाईटेंशन लाइन में काम करने के लिए शटडाउन लिया था लेकिन उसको करंट कैसे लग गया इस बात का पता लगाने की जांच की जाएगी, बताया जा रहा है लाइनमैन राकेश ठेकेदार प्रेम जोशी के अंडर काम कर रहा था, अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर शटडाउन लेने के बाद विद्युत लाइन मैन को करंट कैसे लग गया यह भी प्रश्न मुंहबाये खड़ा है क्या कहीं बिजली विभाग की घोर लापरवाही रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा ।