Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandपटवारी-लेखपाल भर्ती की शारीरिक परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी

पटवारी-लेखपाल भर्ती की शारीरिक परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी

हरिद्वार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी-लेखपाल) भर्ती परीक्षा 2022 की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा 25 अप्रैल से हरिद्वार की पुलिस लाइन में शुरू होगी।
24 अप्रैल से लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए गए। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी कर दिया |

दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

हरिद्वार, जनपद के ज्वालापुर में तैनात 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा को रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ़्तार कर लिया। दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार मांग रहा था।
देहरादून से आई विजिलेंस ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया। विजिलेंस की टीम ने दरोगा से देर रात तक ज्वालापुर कोतवाली में पूछताछ की।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments