Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandप्रदेश के हर जिले में जल्द होगी महिला होमगार्ड की भर्ती

प्रदेश के हर जिले में जल्द होगी महिला होमगार्ड की भर्ती

देहरादून, राज्य के सभी जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी और उन्हें अब कमांडों जैसा तेज तर्रार बनाया जायेगा।

उत्तराखंड होमगार्ड मुख्यालय द्वारा महिला होमगार्ड के आदेश जारी कर दिए गए हैं। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती कराने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से महिला होमगार्डस को (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। जबकि अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments