Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandपरिजनों की डांट पर फंदे से झूल गया दसवीं का छात्र

परिजनों की डांट पर फंदे से झूल गया दसवीं का छात्र

रामनगर। रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार की देर शाम परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 10 में पढ़ने वाले एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम मडय्या चिल्किया 15 वर्षीय छात्र यश रावत जो कि रामनगर के एक कॉलेज के कक्षा 10 में पढ़ता था। बताया जाता है कि बीते दिवस उसका प्रेक्टिकल था और वह प्रेक्टिकल देकर घर पहुँचा। परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर ही छात्र को डांटा गया था। जिसके बाद इस छात्र ने क्षुब्ध होकर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जानकारी में जुट गयीं हैं। मृतक दो भाई-बहन थे। पिता गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments