Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowहिमाचल की ऐतिहासिक जीत एवं अध्यक्ष बनने पर खड़गे को दी बधाई...

हिमाचल की ऐतिहासिक जीत एवं अध्यक्ष बनने पर खड़गे को दी बधाई : विक्रम सिंह नेगी

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ,प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं जसपुर विधायक आदेश चौहान ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर राजनैतिक हालातों पर चर्चा की । उन्होंने उन्हें हिमाचल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मवारी के लिए बधाई दी ।
उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और अन्य राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसकी शुरू आत हिमाचल से हो गई है जिससे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत होगी । उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी से उत्तराखंड के परिपेक्ष में वार्ता की और केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को दिशा निर्देश देने को कहा जिससे केंद्र व राज्य सरकार को बेनकाब किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments