मशरूम गर्ल दिव्या रावत के साथ 78 लाख रुपए की धोखाधडी, पुलिस जांच के नाम पर बरत रही लापरवाही

0
520

देहरादून, मशरूम के क्षेत्र में कार्य करने वाली और कोरोनाकाल में हजारों लोगों को रोजगार देने वाली स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली युवाओं की प्रेरणास्रोत मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर से मिलकर नाराजगी व्यक्त की ।
उन्होंने कहा कि मेरे साथ 78 लाख रुपए की धोखाधडी हो गई थी जिसकी प्राथमिकता 23 सितम्बर को थाना नेहरू कालोनी में दर्ज की गई लेकिन पुलिस जांच के नाम पर लापरवाही बरत रही है और अभी तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने जांच अधिकारी कुलदीप सिंह भूमिका पर उनका गैर जिम्मेदाराना अड़ियल एवम लापरवाह रवैया अपनाने और दोषियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया ।
उन्होंने कहा कि इससे मेरा कार्य भी प्रभावित हो रहा है और मानसिक रूप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई ।
उन्होंने कहा कि अगर दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही नही की गई तो शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी ।

May be an image of text

May be a black-and-white image of text

 

May be a black-and-white image of text