Sunday, April 20, 2025
HomeStatesUttarakhandदिनेश गुरु रानी को मुख्यमंत्री धामी ने 'हिमालय मित्र' पुरस्कार से किया...

दिनेश गुरु रानी को मुख्यमंत्री धामी ने ‘हिमालय मित्र’ पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून, पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के पहुंचने पर आवास गृह के कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर दिनेश गुरु रानी को पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा हिमालय मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी दिनेश गुरु रानी को मुख्यमंत्री द्वारा गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका कार्य जारी रहेगा। उन्होंने आवास गृह के कर्मचारियों से विशेष रुप से माली हर सिंह व माली शेर सिंह का आभार प्रकट किया की उनके सहयोग से ही आज या सम्मान मिला है। विगत 20 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश भट्ट पदम सिंह दीपक बिष्ट हर सिंह शेर सिंह नरेंद्र थापा गोपाल बिष्ट महेश कुमार संदीप रावल किशोर कुमार नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

 

हंस फाउण्डेशन ने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 11 करोड़

हंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष मे दिये रुपए 11 करोड़ - Uk live  uttrakhand
देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments