Thursday, August 13, 2026
HomeStatesDelhi36 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्साह के साथ भाग ले एथलीट -...

36 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्साह के साथ भाग ले एथलीट – राजीव मेहता

नई दिल्ली, गुजरात मे 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों में सभी राज्यों के चयनित खिलाड़ियों को उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने किया है ,
राष्टीय खेल संघों एवं राज्य ओलम्पिक संघ को प्रेषित पत्र में राजीव मेहता ने कहा है कि भारतीय ओलम्पिक संघ 36 वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले हर एथलीट को अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को खेलों के दौरान उपलब्ध करवाएगा !
राष्ट्रीय खेल संघों एवं राज्य ओलम्पिक संघ को भेजे गये पत्र में भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि संघो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एवं अंतराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों का 36 वें नेशनल खेलों में भाग लेना संघ सुनिश्चित करेंगे और नेशनल खेलों में भागीदारी के बाद अगली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये खिलाड़ियों के चयन पर नजर रखेंगे !
राजीव मेहता ने नेशनल खेलों के सफल आयोजन के लिये सभी से सहयोग की अपील की है !

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments