ब्रैकिंग : देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी हटाए गए, शासन ने जारी किया आदेश

0
858

देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने जहां कुछ दिनों पहले तमाम आईएएस अधिकारी का तबादला किया था उसके बाद दो दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। आज उत्तराखंड शासन ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी का तबादला कर दिया है, देहरादून जिला अधिकारी पद से हटाए गए आर राजेश कुमार और उनकी जगह अपर सचिव सोनिका को सौंपी गई देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की दी गई जिम्मेदारी और
दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया, उत्तराखंड शासन ने आदेश जारी कर दिये |