Wednesday, May 1, 2024
HomeStatesUttarakhandवाहन दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

वाहन दुर्घटना में 2 लोगों की मौत

देहरादून। देहरादून-कालसी, हाजा रोड पर वाहन दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर देर रात्रि एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों लोगों के साथ ही मृतकों के शवों को निकाला। जिसके बाद घायलों को 108 की मदद से चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जबकि मृतकों के शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। एसडीआरएफ की ओर मिली जानकारी के अनुसार हाजा दसों रोड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन व्यक्ति घायल हो गए व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। जिसके बाद कालसी थाने की ओर से एसडीआरएफ को सूचना दी। जिस पर टीम ने स्थानीय लोगों के साथ में रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा उसके उपरांत 02 लोगों के शवों को वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
घायलों में रणवीर सिंह चौहान पुत्र श्याम सिंह उम्र 30 वर्ष

, संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह उम्र 30 वर्ष

, जय सिंह चौहान पुत्र धरम सिंह उम्र 35 वर्ष

शामिल हैं। जबकि मरने वालों में प्रीतम सिंह पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 28 वर्ष

व बर्दावार सिंह पुत्र श्री जगत सिंह उम्र 25 वर्ष हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments