Tuesday, June 23, 2026
HomeTrending Nowवोटरों से जिलाधिकारी ने की मतदान की अपील, दिया गढ़वाली में संदेश....हम...

वोटरों से जिलाधिकारी ने की मतदान की अपील, दिया गढ़वाली में संदेश….हम सब लोग वोट डालना कु खातिर जरूर जाला

देहरादून, उत्तराखण्ड़ में विधान सभा चुनाव को लेकर शासन प्रशासन तैयारी में जुट गया है, इसी क्रम में जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी का (डीएम) डॉ. आर राजेश कुमार का एक वीडियो संदेश इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो संदेश में वह गढ़वाली बोली में वोटरों से मतदान की अपील कर रहे हैं। वह कह रहे है कि ‘लोकतंत्र की मजबूती का वास्ता बहुत जरूरी छै कि हम सब लोग वोट डालना कु खातिर जरूर जाला….’।

जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. आर राजेश कुमार का यह वीडियो संदेश जिला प्रशासन ने बुधवार को जारी किया। गढ़वाली बोली में जारी किया गया यह वीडियो संदेश हर किसी के मोबाइल में खूब बज रहा है। जिसमें जिलाधिकारी गढ़वाली बोली में मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे हैं। 45 सेकेंड के इस वीडियो में जिलाधिकारी कह रहे हैं कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। मजबूत लोकतंत्र की खातिर सभी मतदाताओं को मतदान करना जरूरी है। इसलिए सभी से अपील है कि घर से निकलकर वोट डालने जरूर जाएंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी अपेक्षा की कि देहरादून के मतदाता जिले को मतदान में पहले स्थान पर पहुंचाएंगे,

जिलाधिकारी के संदेश वाले वीडियो को जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया गया और विभिन्न कार्यालयों के ग्रुप में भी इसका प्रसार किया जा रहा है। तमाम कार्मिक वीडियो को अपने परिचितों को भी भेज रहे हैं। जिलाधिकारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है और गढ़वाली भाषा में दिए गए संदेश को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/100009342215859/videos/1246383342536068/

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments