Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandकूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कमल रजवार अध्यक्ष और गोविन्द पांडेय...

कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कमल रजवार अध्यक्ष और गोविन्द पांडेय महासचिव बने

देहरादून, उत्तराखंड़ की प्रतिष्ठित संस्था कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में कमल रजवार को फिर तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया, जबकि महासचिव पद पर गोविंद पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डीके पाण्डे व कोषाध्यक्ष पद पर विजय बिष्ट निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुष्पा बिष्ट, उपाध्याय हरि सिंह बिष्ट, वन्दना बिष्ट, सह सचिव प्रेमलता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव ललित जोशी व बबिता साह लोहानी, संगठन सचिव पद पर हरीश सनवाल, प्रचार-प्रसार सचिव सुनीता भंडारी व लेखा परीक्षक पद पर आरएस बिरोदिया का चुनाव भी निर्विरोध हुआ।

परिषद भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस परिहार, सह चुनाव अधिकारी दामोदर कांडपाल व प्रदीप पपनै के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। इससे पूर्व महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने कार्यकारणी के कार्यो की दो साल की रिपोर्ट पटल पर रखी। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कांडपाल ने भी परिषद के दो साल की आय व्यय और होली, दीपावली मेले का हिसाब किताब रखा। अध्यक्ष कमल रजवार ने सभी शाखाओं के अध्यक्ष व सचिव व कार्यकारणी का धन्यवाद दिया।

चुनाव कार्यक्रम में केसी जोशी, जेएस मेटला, एसएस ठठोला, उत्तम अधिकारी, भगवान सिंह रावत, हंसा धामी, मन्जू देऊपा, कविता, आरएस बिरोदिया, दीप बुदलाकोटी, नंदन बिष्ट, नीरू बिष्ट, गम्भीर सिंह रावत, डॉ अनिल जोशी, गिरीश जोशी, नरेंद्र सिंह कार्गी उपस्थित थे। अन्त में परिषद के सभी सदस्यों ने जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments