Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड : महंगाई भत्ते की हुई घोषणा, खिले कर्मचारियों के चेहरे ,...

उत्तराखंड : महंगाई भत्ते की हुई घोषणा, खिले कर्मचारियों के चेहरे , सचिवालय संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून, कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत इजाफा करने की घोषणा से कार्मकों के चेहरे खिल उठे | सचिवालय सहित प्रदेश कार्मिकों की बहुप्रतीक्षित मांग को आज राज्य सरकार की ओर से स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार द्वारा अनुमन्य 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुरूप राज्य कार्मिकों को भी 11% महंगाई भत्ते की बहाली की घोषणा किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री का सचिवालय संघ ने आभार जताया |

केंद्र सरकार की घोषणा के उपरांत से ही सचिवालय संघ प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा फ्रिज किए गए महंगाई भत्ते की बहाली को लेकर मुखर रहा था तथा इस मांग को पूर्ण करते हुए फ्रीज डीए की बहाली किए जाने का दबाव लगातार सरकार पर बनाते हुए मुख्यमंत्री जी से इस बाबत अपना अनुरोध सचिवालय संघ करता रहा है। सचिवालय सहित प्रदेश कार्मिकों शिक्षकों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए इसकी अनुमन्यता किए जाने की घोषणा पर सचिवालय संघ मुख्यमंत्री की कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच की भूरी भूरी प्रशंसा करता है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा उम्मीद जताई गई है कि मुख्यमंत्री के स्तर पर इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्मिकों की अन्य समस्याओं का समाधान भी जल्द से जल्द कराया जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा सचिवालय व प्रदेश के सभी कार्मिकों की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस जायज मांग को पूर्ण करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments