Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowशहीदों के सपनों का भारत बनाने का लेना चाहिए प्रण: श्रीमहन्त रविन्द्र...

शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लेना चाहिए प्रण: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी

हरिद्वार 15 अगस्त (कुलभूषण)  । एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सदस्य महन्त राधे गिरि जी महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात् शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की।

इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का परिणाम तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. बत्रा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही हम निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवा वर्ग की राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका होती है, अतः इस शक्ति का प्रयोग दायित्वबोध की संस्ति विकसित करने में किया जाना चाहिए। डाॅ. बत्रा ने कार्यकारी निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी का भी शुभकामना संदेश सुनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दिगम्बर श्री चन्द गिरि जी महाराज, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. शिव कुमार चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. निविन्धया शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, विवेक मित्तल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीति चैहान, डाॅ. मोना शर्मा, सुगन्धा वर्मा, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, साक्षी अग्रवाल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीति सक्सेना, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चैहान, मोनू राणा आदि सहित एन.सी.सी. कैडेट शुभी कुर्ल सीनियर अंडर आफिसर, ज्योति अंडर ओफिसर, मोहिनी कश्यप व शिवानी त्यागी सहित काॅलेज के छात्र-छात्रा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments